आलू हर इंसान की पसंद होती है और यकीन मानिए आलू का ये स्वाद आपको बहुत पसंद आएगा, और यह घर पर आसानी से बन भी जाता है.
Servings
2 - 4
★ 3
Rating
3 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
चीज सॉस बनाने के लिए, तीन चीज स्लाइस, दो बड़ा चम्मच मक्खन, एक चौथाई कप दूध, एक चौथाई कप क्रीम, आधा छोटा चम्मच कसूरी मेथी, आलू चीज बनाने के लिए, दो आलू (उबला हुआ), दो बड़ा चम्मच मक्खन
स्वादानुसार नमक, एक छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच कुटी लाल मिर्च
🍳 विधि
1
चीज सॉस बनाने के लिए सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में मक्खन गरम करने के लिए रखें.
2
मक्खन के गरम होते ही चीज, दूध, क्रीम डालकर कड़छी से चलाते हुए अच्छे से मिलाएं. इसे लगभग 2 मिनट तक चलाएं.
3
तय समय के बाद कसूरी मेथी मिलाएं. एक से दो मिनट बाद आंच बंद कर दें.
4
अब एक दूसरे पैन में मीडियम आंच में मक्खन गरम करने के लिए रखें.
5
मक्खन के गरम होते ही आलू , नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर कड़छी से चलाते हुए अच्छे से मिक्स कर लें.
6
आलू के अच्छे से भुनने के बाद चीज सॉस डालकर मिलाएं.
7
तैयार है आलू चीज. कुटी लाल मिर्च और धनिया पत्ती से गार्निश कर सर्व करें.
#aloo#cheese#indian kitchen#indian recipe#how to make aloo cheese recipe good for kids and bachelors recipe in hindi#honey chilli potato#aloo pakoda#aloo soyabean ki sabji#cheese sandwich#how to make cheese at home#garlic cheese potato recipe in