हर बच्चा मैगी खाना पसंद करता है, तो ऐसे में हर वक्त एक जैसी मैगी ही क्यों बनाना. लाएं थोड़ा ट्विस्ट और बनाएं अंडा मैगी. मैगी और मसाला तो वही रहेगा पर स्वाद आएगा थोड़ा हटकर. जानें रेसिपी.
Servings
2 - 4
★ 3.7
Rating
26 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
दो अंडे, दो मैगी के पैकेट, एक प्याज (बारीक कटा हुआ), दो टमाटर (बारीक कटा हुए), चार हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), चुटकीभर नमक, पानी जरूरत के अनुसार, दो से तीन बड़ा चम्मच तेल
🍳 विधि
1
अंडा मैगी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
2
तेल के गरम होते ही प्याज और हरी मिर्च डालकर कड़छी से चलाते हुए सुनहरा होने तक भूनें.
3
प्याज के हल्का सुनहरा होते ही टमाटर और नमक डालें. टमाटर को सॉफ्ट होने तक भूनें.
4
दूसरी ओर मीडियम आंच में एक दूसरे पैन में पानी गरम कर मैगी उबलने के लिए रख दें.
5
अब अंडा फोड़कर डाल दें और लगातार कड़छी से चलाते हुए इसकी भुर्जी बनाएं.
6
अंडे की भुर्जी तैयार होते ही इसमें थोड़ा सा मैगी मसाला मिलाएं.
7
इतनी देर में मैगी भी उबलकर तैयार हो जाएगी. इसे छानकर प्याज और अंडे से साथ मिक्स करें.
8
बाकी का मैगी मसाला डालकर अच्छे से पूरी मैगी के साथ मिलाएं और आंच बंद कर दें.
9
तैयार है अंडा मैगी.
10
नोट:
11
मैगी उबालते समय अगर तेल की कुछ बूंदे डाल देंगे तो मैगी चिपकेगी नहीं.
#eggs#maggi#indian kitchen#indian recipe#how to make egg maggi recipe in hindi#maggi pakoda#aalu pyaaz masala maggi#maggi omelette#maggi pizza#chilli paneer maggi#maggi masala tikki#bread maggi#maggi nooddles spring roll#baked maggi pizza#mag