आपने अब तक नूडल्स उबालकर ही बनाए होंगे. पर अगर आप इसे फ्राई कर बनाएंगे तो स्वाद और भी बेहतर लगेगा.
Servings
1 - 2
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
एक पैकेट नूडल्स, आधी पत्तागोभी, आधी कटोरी हरी प्याज (लंबी पतली कटी हुई), एक प्याज (टुकड़ों में कटा हुआ), एक गाजर (पतली लंबी कटी हुई), एक बड़ा चम्मच विनेगर, दो बड़ा चम्मच सोया सॉस, एक बड़ा चम्मच टोमैटो सॉस, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
2
तेल के गरम होते ही नूडल्स डालकर हल्का सुनहरा होने तक फ्राई कर लें.
3
नूडल्स के हल्का सुनहरा होते ही आंच बंद कर इन्हें एक प्लेट में निकालकर रख लें.
4
अब मीडियम आंच में एक दूसरे पैन में आधा बड़ा चम्मच तेल गरम करने के लिए रखें.
5
तेल के गरम होते ही पत्तागोभी , हरी प्याज, प्याज, गाजर डालकर हल्का भूनें.
6
विनेगर, नमक, एक छोटा चम्मच सोया सॉस और एक छोटा चम्मच टोमैटो सॉस मिलाएं और आंच बंद कर दें.
7
फ्राइड नूडल्स पर सब्जी के इस मिश्रण को अच्छे से फैला दें.
8
बाकी का बचा हुआ सोया सॉस और टोमैटो सॉस ऊपर से डालें.
9
तैयार है फ्राइड नूडल्स क्रिस्पी सलाद.
#noodles#fried noodles#indian kitchen#indian recipe#how to make fried noodles crispy salad recipe in hindi#spring onions#vegetable noodles#chicken chowmein#thupka#roti noodles#chinese paratha parantha#noodles biryani#noodles samose#hakka noodl