अगर घर में बहुत सारी मिठाइयां और गुलाब जामुन बच गए हैं तो इनसे शानदार डिश तैयार हो सकती है...
Servings
2 - 4
★ 3.9
Rating
28 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
8-10 ब्रेड
250 ग्राम पसंदीदा मिठाई(बर्फी, गुलाब जामुन, कलाकंद या लड्डू)
2 बड़ा चम्मच दूध
100 ग्राम कटे हुए काजू
100 ग्राम कटे हुए बादाम, तलने के लिए तेल
🍳 विधि
1
एक बर्तन में सभी मिठाइयों का मिश्रण, दूध, काजू और बादाम डालकर मिला लें.
2
एक बड़ी कटोरी में पानी लेकर इसमें 5-7 सेकेंड के लिए ब्रेड डुबोएं फिर बाहर निकालकर हथेलियों से दबाकर पानी निकाल दें. ध्यान रखें की ब्रेड टूटे नहीं.
3
एक कड़ाही में तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें.
4
अब दो भिगोए हुए ब्रेड लें और एक पर तैयार किया मिठाइयों का मिश्रण भरावन की तरह रखकर ब्रेड को रोल कर लें. मिठाई बाहर न निकले इसका ध्यान रखें.
5
इसी तरह से सभी रोल बना लें.
6
तैयार रोल को तेल में डीप फ्राई कर लें.
7
मीठे ब्रेड रोल्स को चाय के साथ सर्व करें.
#sweet bread rolls#leftover sweet dish#leftover sweet to make special dish#leftvoer gulab jamun recipe#indian kitchen#indian recipes#how to make sweet bread roll recipe in hindi#paneer rolls#panir cutlet#dahi bread pizza#malai bread#bread jalebi