Full Version →

इंदौरी उसल पोहा

बैचलर किचन वेज,ब्रेकफास्‍ट

ब्रेकफास्ट में कुछ हल्का और हेल्दी खाना चाहते हैं तो उसल पोहा बढ़िया हो सकता है. यह मालवा क्षेत्र में काफी पसंद किया जाने वाला नाश्ता है. इस तीखापन ही इसे खास बनाता है. आइए बनाना सीखते हैं इंदौरी उसल पोहा...

Servings
1 - 2
★ 4.1
Rating
115 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले पोहा धोकर छान लें. इसे कुछ देर के लिए सूखने दें.
  2. 2
    फिर इसमें चीनी, स्वादानुसार नमक, हल्दी पाउडर और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  3. 3
    मध्यम आंच में एक कड़ाही में तेल गर्म करें. जब यह गर्म हो जाए तो इसमें राई, करी पत्ते व 1 बारीक कटी हरी मिर्च डालकर भूनें.
  4. 4
    इसके बाद इसमें मसाले वाला पोहा डालकर अच्छी तरह एकसार करें और कटा हरा धनिया डालकर आंच बंद कर दें.
  5. 5
    इसे ढककर अलग रख दें.
  6. 6
    अब हरा धनिया, 1 हरी मिर्च, अदरक और नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें.
  7. 7
    ऐसे बनाएं उसल
  8. 8
    उसल बनाने के लिए एक दूसरी कड़ाही में तेल गर्म कर इसमें जीरा तड़काएं. इसके बाद इसमें तैयार किया पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, काला नमक डालें और 1-2 मिनट तक भूनें.
  9. 9
    अब इसमें उबले सफेद मटर और मूंग डालकर 1-2 मिनट तक पकाएं. फिर 1 कप पानी डालें और 5 मिनट पकाएं.
  10. 10
    प्लेट में पहले पोहा डालें फिर इस पर तैयार उसल फैलाएं. बारीक कटा प्याज, टमाटर, रतलामी सेंव, बारीक सेंव, बूंदी, जीरावन मसाला और नींबू का रस ऊपर से डालकर खुद भी खाएं और दूसरों को भी खिलाएं.
  11. 11
    नोट-
  12. 12
    आप चाहें तो और भी स्प्राउट्स जैसे काले चने, मूंगफली, उड़द आदि डाल सकते हैं.
#poha #indori poha #usal poha #indori usala poha recipe #the taste of malwa #indori breakfast #how to make usal poha recipe in hindi #aloo ki kacori #bhuute ka kis #mawa jalebi #daal bati
View Full Version