ऐसे बनाइए अजवाइन जीरा पराठा, सेहत के लिए है बढ़िया
हर समय एक जैसा पराठा ही क्यों बनाना, पराठे में कुछ नया स्वाद चखना चाहते हैं तो ट्राई करें अजवाइन जीरा पराठा.
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
- 2 कप गेहूं का आटा
- 2 टीस्पून जीरा (भुना हुआ)
- 1 टीस्पून अजवाइन
- 1 टेबलस्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1 टेबलस्पून तेल
- 1/2 टीस्पून नमक, जरूरत के अनुसार पानी, तेल जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
-
1
सबसे पहले एक बर्तन में आटा, जीरा, अजवाइन, तेल और नमक डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
-
2
इसके बाद इस मिश्रण में पानी डालते हुए मुलायम आटा गूंद लें.
-
3
आटा गूंदने के बाद इसे 10 मिनट के लिए ढककर रख दें.
-
4
तय समय के बाद आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर रोटियां बेल लें.
-
5
अब इस पर तेल लगाएं. फिर सूखा आटा और लाल मिर्च पाउडर छिड़ककर पराठे को आधा फोल्ड करें.
-
6
फिर तेल लगाकर इसे बीच से फोल्ड करके तिकोना आकर दें और बेल लें.
-
7
बाकी आटे की लोइयों से भी इसी तरह तिकोने पराठे बेल लें.
-
8
मीडियम आंच में एक तवा गरम करने के लिए रखें.
-
9
तवे के गरम होते ही इस पर तेल लगाकर पराठों को दोनों तरफ से सेंक लें.
-
10
तैयार है अजवाइन जीरा पराठा. हरी चटनी या फिर रायते के साथ गर्मागर्म पराठे सर्व करें.
#paratha
#jeera paratha
#ajwain paratha
#jeera ajwain paratha
#indian recipes
#indian kitchen
#homemade paratha
#how to make jeera ajwain paratha recipe in hindi
#ajwain paratha recipe in hindi
#ajwain paratha recipe
#अजवाइन पराठा रेसिपी
#अजवाइन पराठा बनान