भरवा पराठों की बात हो तो सबसे पहले आलू का पराठे ही याद आता है. इसे हरी मिर्च और अदरक मिलाकर बनाने से इसके स्वाद में चारचांद लग जाते हैं. सर्दी में इसे खाने का मजा ही कुछ और है.
Servings
1 - 2
★ 3.9
Rating
284 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
एक कप गेहूं का आटा, दो आलू उबले हुए, दो हरी मिर्च बारीक कटी हुई, एक छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक, एक बड़ा चम्मच बारीक कटा हरा धनिया, एक चुटकी पिसी हुई कसूरी मेथी, एक छोटा चम्मच चाट मसाला, एक छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर
स्वादानुसार नमक, घी सेंकने के लिए, एक बड़ा चम्मच तेल
🍳 विधि
1
सबसे पहले एक बर्तन में आटा, तेल, आधा छोटा चम्मच नमक और पानी डालकर आटा गूंद लें.
2
पराठों का भरावन तैयार करने के लिए आलू को छीलकर कद्दूकस कर लें. आप इसे हाथों से मैश भी कर सकते हैं.
3
आलू में हरी मिर्च, अदरक , हरी धनिया, लाल मिर्च, गरम मसाला पाउडर, कसूरी मेथी, चाट मसाला और नमक मिलाएं.
4
गूंदे हुए आटे की लोइयां तोड़कर रोटी बेलें.
5
रोटी के बीचों-बीच आलू का मिश्रण रखें और रोटी को पोटली का आकार देते हुए इसे बंद कर दें.
6
हल्के हाथों से इसे अब दोबारा गोल बेलें.
7
अब मीडियम आंच में एक तवा गरम करने के लिए रखें. तवे को चिकना करने के लिए इसपर थोड़ा सा घी भी डाल लें.
8
घी के गरम होते ही तवे पर रोटी डालें और इसके दोनों तरफ घी लगाते हुए इसे पलटकर सेक लें. आंच बंद कर दें.
9
तैयार है आलू का पराठा. दही, चटनी या सॉस के साथ गर्मागर्म परोसें.
10
नोट:
11
आप दो अलग-अलग एक ही साइज की रोटियां बनाकर भी बीच में आलू का मिश्रण रख सकते हैं.
12
ऐसे में किनारों को हल्के गीले हाथों से अच्छी तरह से चिपका दें ताकि आलू बाहर न निकले.
13
ऐसा करने के बाद आप चाहें तो इसे हल्के हाथों से थोड़ा- थोड़ा ऊपर से बेल भी सकते हैं.
#aloo ka paratha recipe#aloo ka paratha#aloo ka paratha recipe in hindi#how to make aloo ka paratha#paratha recipe#methi ka paratha#bathua paratha#aloo palda. khatta meetha aloo#indian kitchen#indian recipe