ठंड में ऐसे बनाइए बथुआ के पराठे
ठंड में गर्मागर्म पराठे खाने का मजा ही कुछ और होता है. इस मौसम में कई तरह की हरी सब्जियां मिलती हैं. ताजे बथुए के पराठों का स्वाद लाजवाब लगता है.
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
- दो कटोरी आटा
- 1 कप बथुआ (बारीक कटा हुआ)
- 2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
- 1 टीस्पून अजवाइन, नमक स्वादानुसार, पानी जरूरत के अनुसार, तेल सेंकने के लिए
🍳 विधि
-
1
सबसे पहले एक बर्तन में आटे में बथुआ, हरी मिर्च, अजवाइन और नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
-
2
अब आटे में धीरे-धीरे पानी डालकर इसे गूंदें और 20 मिनट के लिए सेट होने के लिए ढककर रख दें.
-
3
तय समय के बाद आटे की लोइयां तोड़कर इन्हें गोलाकार में बेल लें.
-
4
मीडियम आंच में एक तवा गरम करें.
-
5
तवे के गरम होते ही थोड़ा सा तेल डालकर तवा चिकना करें.
-
6
अब इस पर पराठा सेकें. पराठे को पलटकर भी तेल लगाएं और दूसरी तरफ से भी सेंक लें.
-
7
इसी तरह सारे पराठे सेंक लें.
-
8
तैयार है बथुआ के गर्मागर्म पराठे. दही या अचार के साथ परोसें.
#bathua ke parathe winter special recipe in hindi
#bathua
#methi
#palak
#saag
#indian kitchen
#indian recipe