ब्रेड भटूरा
भटूरे में लाएं एक नया टेस्ट और बनाना सीखें नर्म और गर्मागर्म ब्रेड भटूरे...
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
- 2 कप गेहूं का आटा
- 4 ब्रेड (बारीक चूरा कर लें), एक बड़ा चम्मच रवा (सूजी), एक बड़ा चम्मच दही
- स्वादानुसार नमक, तेल
🍳 विधि
-
1
बर्तन में आटा छान लें. इसमें रवा, दही, ब्रेड का चूरा, नमक और थोड़ा तेल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
-
2
अब आटे के मिश्रण में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर नर्म गूंद लें. फिर आटे को ढककर 30 मिनट से 3 घंटे के लिए रख दें.
-
3
इसके बाद आटे को फिर से गूंद कर इससे छोटी या मध्यम आकार की लोइयां बनाएं.
-
4
अब एक लोई लें इस पर थोड़ा तेल लगाकर गोल और थोड़ा मोटा भटूरा बेल लें.
-
5
इसी तरह सभी भटूरे बेल लें. अब गैस पर कड़ाही में तेल गर्म करें.
-
6
इसके बाद सभी तेल में भटूरा डालकर दोनों तरफ से फ्राई कर लें.
-
7
जब भटूरे दोनों तरफ से सुनहरे हो जाएं तो प्लेट में किचन पेपर लगाकर इसमें फ्राइड भटूरा निकाल लें.
-
8
इसी तरह सभी भटूरे तल लें. तैयार हैं ब्रेड भटूरे इन्हें छोले के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
#bread bhatur
#chola
#bread bhatur recipe
#how to make bread bhatur