Full Version →

कूकर में भी बना सकते हैं ढाबा स्टाइल तंदूरी आलू पराठा

रोटी-पराठा वेज

ढाबे पर मिलने वाले तंदूरी पराठों की बात ही अलग होती है. पर अगर आपको ऐसा लगता है कि इसे आप घर पर नहीं बना सकते हैं तो आप गलत हैं. बता दें कि कूकर या किसे गहरे तले वाले बर्तन या लोहे के भारी तवे की मदद इसे घर पर भी बनाया जा सकता है.

Servings
2 - 4

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले एक कटोरी में आटा, नमक और थोड़ा सा तेल डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
  2. 2
    अब धीरे-धीरे पानी डालते हुए नरम आटा गूंदे और इसे कुछ देर के लिए ढक्कर रख दें.
  3. 3
    इसी बीच आलूओं को छीलकर इन्हें फोड़ लें.
  4. 4
    अब इसमें हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, लाल मिर्च पाउडर , गरम मसाला, अमचूर और नमक डालकर अच्छे से मैश करें.
  5. 5
    पराठा बनाने के लिए अब आटे से लोई तोडकर इसे गोलाकार में बेलें.
  6. 6
    पराठे के बीचों-बीच आलू भरकर इसकी पोटली बनाते हुए बंद कर लें.
  7. 7
    पोटली को हल्के हाथों से दोबारा बेल लें.
  8. 8
    मीडियम आंच में एक प्रेशर कूकर या कोई गहरे तले वाला बर्तन गरम करने के लिए रखें.
  9. 9
    अब हाथों पर पानी लगाकर पराठे को उठाएं और गीले वाले साइड से इसे कूकर के अंदर चिपका दें.
  10. 10
    जब पराठा बर्तन से अच्छे से चिपक जाए तब बर्तन को उल्टा कर आंच धीमी कर इसे सेंके.
  11. 11
    बर्तन को घुमाते हुए पराठे को अच्छे से हर तरफ से सेंक लें.
  12. 12
    बर्तन को सीधा कर इसे एक प्लेट में निकाल लें.
  13. 13
    इसी तरह से बाकी लोइयों से भी आलू पराठा बना लें.
  14. 14
    तैयार है तंदूरी आलू पराठा. चटनी, दही या अचार के साथ सर्व करें.
  15. 15
    नोट:
  16. 16
    आप कूकर, गहरे तले वाला बर्तन या लोहे के तवे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
  17. 17
    ध्यान रखे कि जब पराठा अच्छे से चिपक जाए, बर्तन को तभी उल्टा करे.
  18. 18
    अपनी इच्छानुसार आप आलू के साथ प्याज भी मिला सकते हैं.
#dhaba style tandoori aloo paratha without tandoor ghar par aise banaye tandoori paratha recipe in hindi #tandoori paratha #aloo paratha parantha #indian kitchen #indian recipe #tandoori roti
View Full Version