खाने में आलू प्याज के पराठे तो ज्यादातर सभी को पसंद होते हैं, लेकिन रोजाना एक ही तरह के पराठे खाकर कभी-कभी बोरिंग लगने लगता है. ऐसे में बनाएं अचारी आलू प्याज के पराठे जो स्वाद बहुत चटपटे और लाजवाब लगते हैं.
Servings
1 - 2
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
2 कप गेंहू का आटा
4 उबले आलू
2 प्याज (कटी हुई)
2 टेबलस्पून अचार का मसाला
1/2 टीस्पून गरम मसाला
1 टीस्पून चाट मसाला
1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर, एक चुटकी हींग
2 टेबलस्पून हरा धनिया, नमक स्वादानुसार, बटर जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले एक बर्तन में आटा और नमक डालकर मिला लें.
2
फिर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूंद लें.
3
एक बर्तन में आलू, प्याज, अचार का मसाला, हरा धनिया, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, गरम मसाला, हींग और नमक डालकर स्टफिंग तैयार करें.
4
अब आटे की लोइयां तोड़ लें.
5
एक लोई लेकर सूखा आटा लगाएं और पूरी जितना बेल लें.
6
स्टफिंग का एक चम्मच रखकर लोई को पैक कर दें.
7
कवर की हुई पूरी सूखा आटा लगाकर पराठे जितना बेल लें.
8
मीडियम आंच पर तवे पर हल्का बटर लगाकर चिकना कर लें.
9
इस पर पराठा रखकर करारा होने तक सेंक लें.
10
इसी तरह से सारे पराठे तैयार कर लें.
11
तैयार है अचारी आलू प्याज के पराठे. इसे दही या चटनी के साथ सर्व करें.
#achari aloo pyaj ke parathe#easy achari aloo pyaj ke parathe#tasty achari aloo pyaj ke parathe#home made achari aloo pyaj ke parathe#achari aloo pyaj ke parathe bnae vidhi#achari aloo pyaj ke parathe in hindi#how to make achari aloo pyaj ke parathe