आपने आलू के पराठे तो कई बार खाएं होंगे, लेकिन शायद ही कभी दही आलू के पराठे का स्वाद लिया हो. तो चलिए फिर हमारी इस रेसिपी के साथ आप बनाएं दही आलू पराठा.
Servings
1 - 2
★ 4
Rating
1 rating
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
2 कप गेहूं का आटा
1/2 कप दही
2 उबले आलू
1 हरी मिर्च
1 टीस्पून गरम मसाला
1/4 टीस्पून जीरा
1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
1/4 टीस्पून आमचूर पाउडर
1 टेबलस्पून घी
1 टेबलस्पून हरा धनिया, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले एक बर्तन में आटा, दही, नमक और घी डालकर मिला लें.
2
अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंदकर 10-15 मिनट अलग रख दें.
3
इस बीच एक बर्तन में उबले आलू, हरी मिर्च, जीरा, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, आमचूर पाउडर और नमक मिलाकर मिश्रण तैयार करें.
4
तय समय के बाद आटे में थोड़ा सा तेल लगाकर मसल लें.
5
आटे की बड़ी-बड़ी लोइयां तोड़ लें.
6
एक लोई लेकर इसमें थोड़ा सा पलथन लपेटकर रोटी जितना बेल लें.
7
फिर इसके उपर तेल फैलाएं और थओड़ा आटा छिड़क दें.
8
अब रोटी को एक किनारे से फोल्ड करना शुरू करें और पूरी रोटी फोल्ड कर लें.
9
अब दोनों किनारों को खींचकर लंबा करें फिर जलेबी की तरह रोल कर लें.
10
रोल की हुई रोटी को चपटा कर इसमें एक चम्मच मिश्रण भरकर लोई को पैक कर दें.
11
इस बीच मीडियम आंच पर तवा रखें.
12
पैक की हुई लोई पर सूखा आटा लगाकर पराठे जितना बेल लें.
13
गरम तवे पर पराठा डाल दें और तेल लगाकर दोनों तरफ से करारा होने तक सेंक लें.
14
इसी तरह से सारे पराठे तैयार कर लें.
15
तैयार है दही-आलू पराठा. इसे दही या अचार के साथ सर्व करें.
#aloo chur chur paratha#easy aloo chur chur paratha#tasty aloo chur chur paratha#home made aloo chur chur paratha#aloo chur chur paratha bnae vidhi#aloo chur chur paratha in hindi#how to make aloo chur chur paratha in hindi#how to make aloo chur chu