नाश्ते में आलू के पराठे और दही की जुगबंदी तो काफी फेमस है, लेकिन आज इसमें थोड़ा सा ट्विस्ट देकर हम बता रहे हैं आलू प्याज के पराठे जो आपके स्वाद को तो दोगुना कर देंगे साथ ही आप इन्हें बार-बार खाने पर मजबूर हो जाएंगे.
Servings
1 - 2
★ 3
Rating
3 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
2 कप गेंहू का आटा
4 उबले आलू
2 प्याज (कटी हुई)
2 हरी मिर्च (कटी हुई)
1/2 टीस्पून गरम मसाला
1 टीस्पून चाट मसाला
1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर, एक चुटकी हींग
2 टेबलस्पून हरा धनिया, नमक स्वादानुसार, बटर जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले एक बर्तन में आटा और नमक डालकर मिला लें.
2
फिर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूंद लें.
3
एक बर्तन में आलू, प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, गरम मसाला, हींग और नमक डालकर स्टफिंग तैयार करें.
4
अब आटे की लोइयां तोड़ लें.
5
दो लोई लेकर सूखा आटा लगाएं और दोनों को पूरी जितना बेल लें.
6
एक लोई पर हल्का सा घी लगाकर स्टफिंग का एक चम्मच रखकर चारों तरफ फैलाकर दूसरी पूरी से कवर कर दें.
7
कवर की हुई पूरी को हाथों की मदद से दबा दें ताकि स्टफिंग बाहर न निकले फिर सूखा आटा लगाकर बेल लें.
8
मीडियम आंच पर तवे पर हल्का बटर लगाकर चिकना कर लें.
9
इस पर पराठा रखकर करारा होने तक सेंक लें.
10
एक प्लेट पर पराठा रखकर इसे बीच से काट लें.
11
इसी तरह से सारे पराठे तैयार कर लें.
12
तैयार है आलू प्याज का पराठा. इसे दही या चटनी के साथ सर्व करें.
#aloo pyaz ke parathe#easy aloo pyaz ke parathe#tasty aloo pyaz ke parathe#home made aloo pyaz ke parathe#aloo pyaz ke parathe bnae vidhi#aloo pyaz ke parathe in hindi#how to make aloo pyaz ke parathe in hindi#how to make aloo pyaz ke parathe