Full Version →

बाजरा लौकी थेपला

रोटी-पराठा वेज,ब्रेकफास्‍ट

गुजराती खाना कम तेल और मसाले में बना होता है. बाजरा लौकी थेपला कम मसालेदार खाना खाने वाले लोगों को जरूर पसंद आएगा. आइए जानें इसकी रेसिपी... 

Servings
2 - 4
★ 4.2
Rating
39 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    एक बड़े बर्तन में बाजरे का आटा और गेहूं का आटा डाल कर मिला लें और फिर उसमें कद्दूकस की हुई लौकी, नमक, हरी मिर्च, अदरक, लाल मिर्च, 1 चम्मच तेल, तिल, हींग, जीरा, हल्दी पाउडर, हरा धनिया और दही डाल कर मिला अच्छी तरह मिला लें.
  2. 2
    अब उसमें जरूरत के अनुसार पानी डाल कर नरम आटा गूंथकर 15 मिनट के लिए ढक कर रख दें.
  3. 3
    हाथों पर हल्का सा तेल लगा कर आटे को मसल कर चिकना कर लें और अब इस आटे से लोइयां बना लें.
  4. 4
    एक लोई को गेहूं के आटे में लपेटकर इसे रोटी की तरह बेल लें.
  5. 5
    गैस पर तवा गर्म करें और उसमें तैयार थेपले को दोनों तरफ से अच्छी तरह सेंक लें.
  6. 6
    बाकी की लोई से इसी तरह थेपला तैयार करके उन्हें सेंक लें.
  7. 7
    बाजरा लौकी थेपला तैयार है. इसे अपनी मनपसंद सब्जी, चटनी, अचार या दही के साथ सर्व करें.
#bajra lauki thepla #bajra lauki thepla recipe #bajra lauki thepla recipe in hindi #bajre ki khichdi #bajre ki khichdi recipe in hindi #how to make bajre ki khichdi at home #besan ka dhokla
View Full Version