Full Version →

ऐसे बनाइए बेक्‍ड पनीर कुल्चा

रोटी-पराठा वेज,लंच,डिनर

मुलायम कुल्‍चा छोले और तरी वाली सब्‍जी के साथ खाने में बहुत टेस्‍टी लगता है. इसका एक और पसंदीदा स्‍वाद है पनीर कुल्‍चा और इसे घर पर बनाना बहुत ही आसान है.  

Servings
2 - 4
★ 4.4
Rating
200 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले एक बाउल में मैदे में नमक, दही, सोडा, चीनी और दूध डालकर नरम आटा गूंद लें.
  2. 2
    अब इसे भीगे कपड़े से ढककर एक घंटे के लिए रखें.
  3. 3
    ओवन को 200 डिग्री से. पर प्रीहीट कर लें.
  4. 4
    दूसरी ओर एक बॉउल में पनीर, नमक, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर और चाट मसाला डालकर अच्छी तरह से मिला लें.
  5. 5
    अब गूंदे हुए आटे की लोई बनाएं और इसे बेलकर छोटी-छोटी पूरियां बना लें.
  6. 6
    हर एक पूरी में पनीर का थोड़ा मिश्रण रखें और किनारे से मोड़ कर फिर से लोई बना लें.
  7. 7
    मिश्रण भरी इन लोइयों को पांच मिनट ऐसे ही रखा रहने दें. फिर हर लोई को बेलकर कुल्‍चा बना लें और उन्‍हें बेकिंग ट्रे पर रखते जाएं. (बेकिंग ट्रे पर पहले हल्‍का ऑयल लगा लें)
  8. 8
    अब इन्‍हें गरम ओवन में पांच से सात मिनट तक बेक होने दें.
  9. 9
    हर कुल्चे पर थोड़ा मक्खन लगाएं और अपनी पसंद की सब्‍जी या फिर छोले के साथ गरमागरम सर्व करें.  
#Baked Paneer Kulcha #Baked Paneer Kulcha Recipe in Hindi #homemade Paneer Kulcha recipe #How to make Paneer Kulcha at home #Aalu kulcha recipe #Amritsari Kulcha recipe in Hindi
View Full Version