Full Version →

ऐसे बनाएं चावल के आटे की रोटी

रोटी-पराठा वेज

चावल के आटे की रोटी बहुत ही स्वादिष्ट होती है और यह पूरे भारत में खाई जाती है. बिहार में चावल के आटे की रोटी को कद्दू की खट्टी मीठी सब्जी के साथ, बेंगलुरू और मैसूर में बैगन मसाला और नारियल की चटनी के साथ खाई जाती है. चावल के आटे की रोटी को अक्की रोटी भी कहा जाता है.

Servings
2 - 4
★ 3.7
Rating
30 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    चावल के आटे की रोटी बनाने के लिए सबसे पहले मीडियम आंच पर एक पैन में पानी को गर्म कर लें.
  2. 2
    जब पानी गर्म हो जाए तो उसमें तेल डाल कर मिलाएं.
  3. 3
    इसके बाद इसमें चावल का आटा डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  4. 4
    पानी सूखने के बाद आंच बंद कर दें.
  5. 5
    आटे को ढककर 5 मिनट के लिए रख दें. ताकि यह नरम हो जाए.
  6. 6
    अब आटे को किसी बर्तन में डालकर मसल-मसल कर नरम कर लें.
  7. 7
    आटे को 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दीजिए ताकि फूल कर सेट हो जाए.
  8. 8
    इसके बाद मीडियम आंच पर तवा गर्म करें.
  9. 9
    अब आटे से एक छोटी लोई लेकर चावल के आटे के पलथन लपेटकर हल्के हाथ से दबाते हुए बेल लें.
  10. 10
    रोटी धीरे से तवे पर रखकर सेंकें. एक तरफ सिंक जाने के बाद ही पलटाएं. अगर जल्दी पलटेंगे तो यह टूट सकती है.
  11. 11
    जब एक तरफ से रोटी सिंक जाए तो पलट दें और दूसरे साइड से भी सेंक लें.
  12. 12
    बाकी की लोइयों से भी इसी तरह से रोटियां बना लें.
  13. 13
    तैयार चावल की रोटी रसदार सब्जी के साथ खाएं और परोसे.
#how to make Chawal ki Roti recipe in hindi #chawal ki roti #chawal ki roti ke fayde #bache hue chawal ki roti #rice roti recipe in marathi #how to make rice roti at home #chawal ki puri recipe in hindi #chawal ke aate ki recipe #chawal ka atta ki recipe i
View Full Version