आपने सादा पूरी, आलू पूरी, पनीर पूरी और भी कई तरह की पूरियों का स्वाद लिया होगा, लेकिन अब बनाकर खाएं नारियल पूरी.
Servings
1 - 2
★ 3.7
Rating
7 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
2 कप आटा
2 टेबलस्पून नारियल पाउडर
1/4 टीस्पून इलायची पाउडर, चीनी स्वादानुसार
2 टेबलस्पून घी , तेल जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले एक बर्तन में आटा, इलायची पाउडर, नारियल और घी डालकर मिक्स करें.
2
एक बर्तन में चीनी और पानी डालकर घोल बना लें.
3
फिर इस घोल से सख्त आटा गूंद लें.
4
गूंदे हुए आटे पर हल्का सा तेल लगाकर लगभग 15 मिनट के लिए अलग रख दें.
5
इस बीच मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गरम करने के लिए रख दें.
6
तय समय के बाद गूंदे हुए आटे की लोइयां तोड़ लें.
7
एक लोई पर हल्का सा तेल लगाकर इन्हें पूरी जितना बेल लें.
8
इसी तरह से सारी पूरियां बेलकर एक प्लेट पर रख लें.
9
तेल के गरम होते ही एक-एक करके सभी पूरियां तल लें.
10
तैयार है नारियल पूरी. गरमागरम सर्व करें.
#coconut puri#easy coconut puri#tasty coconut puri#home made coconut puri#coconut puri bnae vidhi#coconut puri in hindi#how to make coconut puri in hindi#how to make coconut puri