हरे मटर की सब्जी तो आपने कई बार बनाई, खाई और खिलाई ही होगी. यकीन मानिए इसका पराठा बनाना भी बहुत आसान है और खाने में भी बेहद लजीज लगता है.
Servings
2 - 4
★ 4
Rating
8 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
एक कप हरा मटर, तीन कप गेंहू का आटा, एक प्याज (बारीक कटा हुआ), दो हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच गरम मसाला, एक बड़ा चम्मच हरा धनिया (बारीक कटा हुआ), एक बड़ा चम्मच घी, नमक स्वादानुसार, तेल तलने के लिए
🍳 विधि
1
भरावन बनाने के लिए:
2
सबसे पहले एक बर्तन में मटर को रातभर पानी में भिगोकर रख दें.
3
अगली सुबह मीडियम आंच में एक प्रेशर कूकर में पानी डालकर मटर को एक सीटी में उबाल लें और आंच बंद कर दें.
4
मीडियम आंच में एक पैन में तेल डालकर गरम करने के लिए रखें.
5
तेल के गरम होते ही प्याज और हरी मिर्च डालकर भूनें.
6
प्याज के हल्का भुनते ही नमक, गरम मसाला और लाल मिर्च पाउडर मिलाएं.
7
मटर को कड़छी से चलाते हुए अच्छे से मैश कर लें.
8
ऊपर से धनिया पत्ती डालकर मिक्स करें और आंच बंद कर दें.
9
पराठा बनाने के लिए:
10
एक परात में आटे में घी और नमक डालकर गरम पानी से आटा गूंद लें.
11
आटे की छोटी-छोटी लोइयां तोड़कर इन्हें गोलाकार में बेल लें.
12
रोटी के बीचों-बीच भरावन रखें. अब एक और रोटी बनाकर भरावन के ऊपर रखकर रोटी को चारों तरफ से बंद कर दें.
13
मीडियम आंच में एक तवा गरम करने के लिए रखें.
14
तवे के गरम होते ही रोटी डालकर दोनों तरफ से सेंके.
15
अब थोड़ा- थोड़ा कर तेल डालते हुए दोनों तरफ से पराठा सेंक लें और आंच बंद कर दें.
16
तैयार है हरे मटर का मसालेदार पराठा. चटनी या अचार के साथ सर्व करें.
#green peas#how to make hare matar ka paratha parantha winter special recipe in hindi#mix vegetable paratha#indian kitchen#indina recipe#aloo ka paratha#pattagobhi aur paneer panir ka paratha#til aur gur ki roti#paneer paratha#pyaaj paratha#lahsu