Full Version →

बिजी शेड्यूल में 15 मिनट में बनाना सीखिए गार्लिक तवा नान

रोटी-पराठा वेज

तवा गार्लिक नान को बनाने में यूं तो थोड़ा वक्त लगता है, लेकिन अगर झटपट और कम समय में बनाना हो तो क्या करना चाहिए. फटाफट मैदे में यीस्ट, नमक, लहसुन, पानी और तेल डालकर गूंद लीजिए. 10 मिनट के लिए इसे रख दें फिर इसकी नान रोटी बना लें.

Servings
2 - 4
★ 3
Rating
3 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    गार्लिक तवा नान बनाने के लिए सबसे पहले आधा कप गरम पानी में यीस्ट डालकर घोल लें.
  2. 2
    फिर एक बर्तन में मैदा, चीनी , नमक, लहसुन, धनियापत्ती, तेल और यीस्ट वाला पानी डालकर मुलायम आटा गूंद लें.
  3. 3
    इस आटे पर थोड़ा-सा तेल लगाकर 10 मिनट के लिए रख दें.
  4. 4
    तय समय बाद आटे पर हल्का मैदा छिड़ककर अच्छी तरह मिला लें.
  5. 5
    मीडियम आंच पर तवा रखें.
  6. 6
    अब मैदे से एक लोई तोड़ लें. इस पर मैदा लगाकर बेल लें.
  7. 7
    इस रोटी को तवे पर रखें और दोनों साइड अच्छी तरह सेंक लें.
  8. 8
    इसके बाद दोनों तरफ से तेल लगाकर पराठे की तरह सेंक लें.
  9. 9
    इसी तरह मैदे से सारी रोटियां  सेंक लें.
  10. 10
    तैयार रोटी छोले, मटर पनीर के साथ सर्व करें.
#instant garlic tawa naan recipe in hindi #how to make instant garlic tawa nan recipe in hindi #instant garlic tawa naan recipe in hindi #garlic naan recipe video #garlic naan recipe pakwangali #garlic naan recipe #garlic naan recipe in hindi #how to make
View Full Version