Full Version →

केरला पराठा

रोटी-पराठा वेज

घर में मेहमान आए हैं या पराठे का कोई खास स्वाद चखना है तो आजमाएं लजीज केरला पराठे की यह स्पेशल रेसिपी...

Servings
1 - 2
★ 3.9
Rating
174 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले बर्तन में मैदा छानें. फिर इसमें नमक, अजवायन और घी डालकर दोनों हाथों से अच्छी तरह मिलाएं.
  2. 2
    अब मैदे में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर इसे नर्म गूंद लें.
  3. 3
    इसके बाद गुंदा हुआ मैदा 20 मिनट के लिए ढककर रख दें.
  4. 4
    मिनट बाद मैदे से छोटी-छोटी बराबर लोई बना लें.
  5. 5
    एक लोई लेकर इसे गोल करें और पलती रोटी बेल लें.
  6. 6
    अब रोटी को लम्बाई में फोल्ड करते हुए रोल करें.
  7. 7
    इसके बाद रोल को गोलाई में घुमाते हुए लपटें और लोई बना लें.
  8. 8
    फिर लोई को चपटा दबाएं और इसका गोल पराठा बेलें.
  9. 9
    गैस पर तवा गर्म करने रखें.
  10. 10
    अब तवे पर घी डालकर चिकना करें फिर इस पर पराठा डालें और मध्यम आंच पर सेकें.
  11. 11
    पराठे की ऊपरी सतह पर भी घी लगाकर चिकना करें और इसे पलटकर दूसरी तरफ से भी सेक लें.
  12. 12
    प्लेट में किचन पेपर लगाकर पराठे को अच्छी तरह सेककर प्लेट में निकाल लें.
  13. 13
    इसी तरह सभी पराठे बनाएं. अब सब्जी, रायते, चटनी या अचार के साथ गर्मागर्म केरला पराठे सर्व करें.
#kerala paratha recipe #paratha recipe #recipes in hindi #kerala food #indian food #indian bread recipes
View Full Version