Full Version →

पुदीना-लहसुन पराठा

रोटी-पराठा वेज

पुदीना के स्वाद में मिलाएं लहसुन का मजेदार जायका और यहां फटाफट बनाना सीखें पुदीना-लहसुन का स्वादिष्ट पराठा. अब देर किस बात की आज ही बनाएं और चखें ये लजीज स्वाद...

Servings
2 - 4
★ 4.3
Rating
63 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले पुदीना पत्तियां, लहसुन, हरी मिर्च और थोड़ा पानी मिक्सर में डालकर इन्हें पीस लें.
  2. 2
    अब बर्तन में आटा छानें. इसमें पुदीना का मिक्सचर, नमक और पानी डालकर नर्म गूंद लें.
  3. 3
    इसके बाद आटे की छोटी-छोटी लोई बनाएं और गैस पर तवा गर्म करने रखें.
  4. 4
    एक लोई लें और इसका तिकोना या गोल पराठा बेल लें.
  5. 5
    फिर तवे पर घी डालकर चिकना कर लें. इसके बाद पराठा तवे पर डालकर मध्यम आंच पर सेकें.
  6. 6
    इसके बाद पराठे के ऊपरी हिस्से पर भी घी लगाकर चिकना करें और इसे पलटकर दूसरी तरफ से भी सेंक लें.
  7. 7
    अब एक प्लेट में किचन पेपर लगाकर इसमें पराठा रखें. इसी तरह सभी पराठे बनाएं.
  8. 8
    लीजिए तैयार हैं पुदीना-लहसुन का पराठा. इसे गर्मागर्म रायते, चटनी या दही के साथ सर्व करें.
#mint garlic paratha #paratha recipe #how to make mint garlic paratha #recipe in hindi #mint garlic paratha recipe #india food #vegetarian recipes
View Full Version