Full Version →

ऐसे बनाएं पालक के भरवां पराठे

रोटी-पराठा वेज

आपने आलू, प्याज आदि और भी कई तरह के पराठों का स्वाद लिया होगा, लेकिन क्या कभी पालक के पराठे बनाने के बारे में सोचा है? अगर नहीं सोचा तो आज हम आपको बता रहे हैं कैसे पालक के स्वादिष्ट भरवां पराठे बनाए जा सकते हैं.

Servings
1 - 2
★ 5
Rating
1 rating

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले एक बर्तन में आटा और नमक मिलाकर पानी डालते हुए नरम आटा गूंद लें.
  2. 2
    मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गरम करने के लिए रख दें.
  3. 3
    इसमें पालक, सभी मसाले और नमक मिलाकर 2 मिनट भून लें.
  4. 4
    पालक के सारा पानी सोखने पर गैस बंद कर दें. स्टफिंग तैयार है.
  5. 5
    अब आटे की लोइयां तोड़ लें और पूरी जितना बेल लें.
  6. 6
    इसमें एक चम्मच स्टफिंग रखकर लोई को पैक कर दें.
  7. 7
    लोई पर सूखा आटा लगाकर पराठे जितना बेल लें.
  8. 8
    मीडियम आंच पर तवे पर हल्का तेल डालकर गरम होने के लिए रख दें.
  9. 9
    अब पराठा डालकर दोनों तरफ तेल लगाकर करारा होने तक सेंक लें.
  10. 10
    इसी तरह से सारे पराठे तैयार कर लें.
  11. 11
    तैयार हैं पालक के भरवां पराठे. दही या रायते के साथ सर्व करें.
#palak ke bharwan paratha #easy palak ke bharwan paratha #tasty palak ke bharwan paratha #home made palak ke bharwan paratha #palak ke bharwan paratha bnae vidhi #palak ke bharwan paratha in hindi #how to make palak ke bharwan paratha in hindi #how to make
View Full Version