Full Version →

पालक पराठा

रोटी-पराठा वेज

पालक पराठे से आपको मिलेगा सेहत भरा स्वाद. तो जानें कैसे बनाया जाए इसे...

Servings
2 - 4
★ 4.3
Rating
162 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    पालक को साफ करके धोकर काट लें.
  2. 2
    इसके बाद एक बर्तन में एक कप पानी में नमक और पालकर डालकर 2 मिनट तक ढककर उबालें.
  3. 3
    पानी से निकाल कर ठंडा होने दें, फिर पालक को मिक्सर में डाल कर प्यूरी बना लें.
  4. 4
    अब एक बड़ी थाली में आटा, पालक प्यूरी, आजवायन, हींग, नमक, दो चम्मच तेल या घी, बारीक कटी हरी मिर्च और आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर आटा गूंद लें.
  5. 5
    गुंदे हुए आटे को करीब 10 मिनट तक ढककर रख दें.
  6. 6
    तय समय के बाद आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें.
  7. 7
    गैस पर मध्यम आंच पर तवा गरम होने के लिए रखें.
  8. 8
    लोइयों से पराठे बेलकर, तवे पर घी या तेल लगाकर दोनों तरफ सेक लें.
  9. 9
    आप चाहें तो इसकी पूरी भी बना सकते हैं, पूरियों को कड़ाही में तेल गरम तल लें.
  10. 10
    गरमागरम पराठा या पूरियों को दही, आचार व चटनी के साथ सर्व करें.
#palak paratha #spinach paratha #paratah #green paratha #indian recipes #indian kitchen #how to make palak paratha recipe in hindi #easy recipes
View Full Version