आलू, गोभी, प्याज या फिर मूली के पराठों से अलग कुछ हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं तो यह पराठा बेस्ट होगा आपके लिए...
Servings
4 - 6
★ 4
Rating
32 ratings
आवश्यक सामग्री
For 4 - 6
4 कप आटा
स्वादानुसार नमक, सेंकने के लिए घी, पराठे में भरावन के लिए
1 कप पपीता कद्दूकस किया हुआ, एक चौथाई कप अदरक, एक बड़ा चम्मच हरा धनिया बारीक कटा हुआ, एक बड़ा चम्मच अमचूर पाउडर
स्वादानुसार नमक, एक चौथाई बड़ा चम्मच मिर्च पाउडर
🍳 विधि
1
अब एक कड़ाही में थोड़ा-सा तेल डालकर गर्म करें फिर इसमें जीरे का छौंक लगा लें.
2
फिर इसमें पपीता, अदरक, धनिया, अमचूर, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं और भून लें.- 2 मिनट ढककर इसे पकाएं फिर आंच बंद कर दें. पराठे का भरावन तैयार है. - अब जरूरत के अनुसार पानी मिलाकर मुलायम आटा गूंद लें. (आटे में घी या नमक न मिलाएं.)- आटे की मोटी-मोटी लोइयां बना लें. अब एक लोई के बीच में भरावन भरकर इसे चारों ओर से बंद कर दें.
3
धीरे-धीरे बेलकर पराठा तैयार कर लें.
4
मध्यम आंच पर तवा गर्म करें और घी लगाकर दोनों ओर पराठा सेंक लें. इसी तरीके से सभी पराठे बना लें.- तैयार है पपीता और अदरक का पराठा. दही या रायते के साथ सर्व करें.
#papaya ginger paratha#papita adrak paratha recipe in hindi#achari paratha recipe in hindi#achar ke masale ka paratha#bharwan achari paratha#aloo paratha#hari mirch ka paratha#mooli ka paratha#pyaaj ka paratha#sattu paratha recipe in hindi#tikona