Full Version →

ऐसे बनाएं प्याज का भरवां पराठा

रोटी-पराठा वेज

प्याज के पराठे बनाने का सबका अपना एक अलग तरीका होता है. ऐसे में कोई आटे में प्याज डालकर गूंदता है तो कोई इसका भरावन तैयार करता है. तो चलिए हम आपको बता रहे हैं प्याज का भरवां पराठा जिसमें प्याज के साथ कई मसालों को मिलाकर स्टफिंग तैयार की जाती है और यह स्वाद में बेहद लजीज लगता है.

Servings
1 - 2
★ 4.1
Rating
9 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले एक बर्तन में आटा और नमक मिलाकर पानी डालते हुए नरम आटा गूंद लें.
  2. 2
    एक बर्तन में प्याज, हरी मिर्च, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, नमक, जीरा, चाट मसाला और हरा धनिया मिलाकर स्टफिंग तैयार कर लें.
  3. 3
    अब आटे की लोइयां तोड़ लें और पूरी जितना बेल लें.
  4. 4
    इसमें एक चम्मच स्टफिंग रखकर लोई को पैक कर दें.
  5. 5
    लोई पर सूखा आटा लगाकर पराठे जितना बेल लें.
  6. 6
    मीडियम आंच पर तवे पर हल्का तेल डालकर गरम होने के लिए रख दें.
  7. 7
    अब पराठा डालकर दोनों तरफ तेल लगाकर करारा होने तक सेंक लें.
  8. 8
    इसी तरह से सारे पराठे तैयार कर लें.
  9. 9
    तैयार हैं प्याज का भरवां पराठा. दही या रायते के साथ सर्व करें.
#pyaj ke bharwan paratha #easy pyaj ke bharwan paratha #tasty pyaj ke bharwan paratha #home made pyaj ke bharwan paratha #pyaj ke bharwan paratha bnae vidhi #pyaj ke bharwan paratha in hindi #how to make pyaj ke bharwan paratha in hindi #how to make pyaj k
View Full Version