Full Version →

इस तरीके से बनाई जाती है शीरमाल रोटी

रोटी-पराठा वेज,लंच,डिनर

चाहे चिकन कोरमा हो या फिर नल्ली निहारी दोनों का स्वाद शीरमाल रोटी के साथ गजब का लगता है. अगर आपको लगता है कि इसे बनाना बहुत मुश्किल वाला काम है तो ऐसा बिलकुल नहीं है. इसे घर में बड़े ही आसान तरीके से कोई भी बना सकता है.

Servings
2 - 4
★ 3.9
Rating
124 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले एक कटोरी में केसर और एक चम्‍मच गरम पानी को अच्‍छी तरह मिलाकर अलग रख दें.
  2. 2
    एक बड़े बर्तन में मैदा, घी, चीनी, इलायची पाउडर, केसर वाला पानी, नमक और थोड़ा-सा बेकिंग पाउडर डालकर आटे को दूध डालते हुए मुलायम होने तक गूंद लें.
  3. 3
    अब इस आटे को 30 मिनट के लिए गीले कपड़े से ढककर रख दें.
  4. 4
    मिनट बाद आटे को 10 बराबर हिस्‍सों में काटकर रख लें.
  5. 5
    अब हर हिस्‍से को रोटी की तरह बेल कर रख लें.
  6. 6
    एक नॉन स्टिक तवे को गरम करें और इस पर रोटी रखें.
  7. 7
    दोनों तरफ से रोटियों को हल्‍का सुनहरा होने तक सेंक लें.
  8. 8
    बाकी सभी लोइयों को बेलकर सेंक लें.
  9. 9
    शीरमाल तैयार है. सर्व करने से पहले इन पर घी लगा देंगे तो स्वाद और बढ़िया मिलेगा.
#Sheermal Recipe #Sheermal Recipe in Hindi #How to make Sheermal Recipe at Home #Homemade Sheermal Recipe #Festival food #Famous Lucknow Recipe
View Full Version