Full Version →

नाश्ते में बनाएं सिंधी कोकी

रोटी-पराठा वेज

सिंधी कोकी ज्यादातर नाश्ते में खाने वाली डिश है. इसमें लोई को सेंक कर फिर कोकी तैयार की जाती है. सिंधी कोकी को ज्यादातर चाय के साथ ही सर्व किया जाता है. 

Servings
1 - 2
★ 3.6
Rating
8 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले एक बर्तन में आटा, काली मिर्च पाउडर, हरी मिर्च, जीरा, हरा धनिया और नमक मिला लें.
  2. 2
    इसमें 2-3 चम्मच तेल डालकर मिक्स करें.
  3. 3
    अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंद लें.
  4. 4
    मीडियम आंच पर तवा रखें.
  5. 5
    अब आटे की एक लोई तोड़कर उसे टिक्की का शेप दें और गरम तवे पर रख दें.
  6. 6
    एक तरफ से सिकने के बाद इसे पलट कर सेंक लें.
  7. 7
    सिकी हुई लोई को तवे से उतारकर रोटी जितना बेल लें.
  8. 8
    फिर दोबारा इसे तवे पर डालकर दोनों तरफ से तेल लगाकर सुनहरा होने तक सेंक लें.
  9. 9
    इसी तरह से सारी कोकी तैयार कर लें.
  10. 10
    तैयार है सिंधी कोकी. अचार या चाय के साथ गरमागरम सर्व करें.
#sindhi koki #easy sindhi koki #tasty sindhi koki #home made sindhi koki #sindhi koki bnae vidhi #sindhi koki in hindi #how to make sindhi koki in hindi #how to make sindhi koki
View Full Version