Full Version →

ऐसे बनाएं मसालेदार भरवां पराठा

रोटी-पराठा वेज

मसाला पराठा बेहद टेस्टी लगता है. इसे बनाने के लिए भरावन में कई तरह के मसालों का इस्तेमाल किया जाता है.  इन्हीं मसालों की स्टफिंग करके मसालेदार भरवां पराठा तैयार किया जाता है.

Servings
1 - 2
★ 3.7
Rating
9 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    मसालेदार पराठा बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में आटा निकालें.
  2. 2
    इसमें 2-3 चुटकी नमक डालें और एक टीस्पून घी डालकर हाथों से अच्छे से मिला लें.
  3. 3
    इसके बाद थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए आटा गूंद लें.
  4. 4
    गूंदने के बाद आटे की छोटी- छोटी लोइयां बना लें.
  5. 5
    इसके बाद एक कटोरी में लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, चाट मसाला, अजवायन और नमक डालकर अच्छे से मिला लें.
  6. 6
    अब एक लोई लें और हथेलियों से गोल करें और इसके अंदर 1/4 चम्मच तैयार मसाले को डालें.
  7. 7
    इसके बाद लोई को बंद करके पराठे के जैसा बेल लें.
  8. 8
    मीडियम आंच पर तवा गर्म करें. इस पर पराठा डालकर पहले दोनों तरफ अच्छी तरह सेंक लें.
  9. 9
    फिर घी या तेल लगाकर पराठे को करारा होने तक सेंक लें.
  10. 10
    इसी तरह बाकी लोइयों के पराठे बना लें.
  11. 11
    इस मसालेदार पराठे को मनपसंद चटनी या दही के साथ खाएं और खिलाएं.
  12. 12
    Photo: Vishal Ghavri
#how to make stuffed masala paratha recipe at hom in hindi #stuffed masala paratha #rajasthani masala paratha #onion paratha #simple paratha recipe in hindi #hare pyaz ka paratha recipe in hindi #besan ka paratha recipe in hindi #aloo paratha recipe in hin
View Full Version