Full Version →

तफतान रोटी बनाने की विधि

रोटी-पराठा वेज

तफतान रोटी शीरमाल या खमीरी रोटी के जैसे ही बनाई जाती है. इसे ताफतून, ताफतौन भी कहा जाता है. इसे पर्सिया, पाकिस्तान और भारत में खूब खाया जाता है. खासतौर पर यह रमजान के मौके पर मुस्लिम परिवारों के घरों में बनाई जाती है.

Servings
4
★ 3.5
Rating
6 ratings

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

🍳 विधि

  1. 1
    एक बर्तन में मैदा, बेकिंग सोडा, घी, शक्कर, यीस्ट और दूध डालकर बढ़िया मुलायम आटा गूंद लें.
  2. 2
    आटे को दो हिस्सों में बाट लें.
  3. 3
    चकले या चॉपिंग बोर्ड पर थोड़ा-सा मैदा छिड़कर एक लोई इस पर उंगलियों से दबाते हुए चौड़ा कर लें.
  4. 4
    फिर बेलन से बेल लें, लेकिन इसे मोटा ही रखना है.
  5. 5
    रोटी पर थोड़ी सी कलौंजी और खरबूजे के दाने छिड़क कर बेलन से दबा दें.
  6. 6
    इसी तरीके से दूसरी लोई से भी ताफ्तान रोटी बेल लें.
  7. 7
    माइक्रोवेव ट्रे पर पहले थोड़ा-सा मैदा छिड़क लें.
  8. 8
    इस पर दोनों रोटियों को अलग-अलग रख दें.
  9. 9
    कांटे वाले चम्मच से दोनों रोटियों पर छेद कर दें. इस प्रोसेस को डॉकिंग कहते हैं. ऐसा करने से ब्रेड फूलेगा नहीं.
  10. 10
    ट्रे को माइक्रोवेव अवन में रखकर 200 डिग्री सेल्सियस पर 15 मिनट के लिए बेक करें.
  11. 11
    मिनट बाद ताफ्तान रोटी तैयार हो जाएगी.
  12. 12
    इसे मनपसंद सब्जी या फिर चाय के साथ खाएं. 
#how to make taftan roti Persian bread recipe in hindi #how to make taftoon roti at home recipe in hindi #तफतान रोटी #तफतान रोटी कैसे बनाती हैं #persian bread taftan recipe
View Full Version