आपने थालीपीठ बनाने के लिए कई तरह का आटा और दाल का इस्तेमाल किया होगा पर शायद ही कभी इसे तरबूज के साथ मिक्स करके बनाया होगा. आज हम लाए हैं कई तरह के आटे के साथ तरबूज मिक्स कर एक नए, स्वादिष्ट और हेल्दी थालीपीठ की रेसिपी.
Servings
1 - 2
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
2 कप तरबूज के छिलके
1 कप चावल का आटा
1/2 कप गेहूं का आटा
1 कप ज्वार का आटा
1 हरी मिर्च
1/2 कप प्याज
1/2 टीस्पून अजवाइन
1/2 टीस्पून हल्दी पाउडर
1/2 टीस्पून जीरा
1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
1/2 टेबलस्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरा धनिया, नमक स्वादानुसार, छाछ जरूरत के अनुसार, घी जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले ग्राइंडर जार में तरबूज के छिलके डालकर ग्राइंड कर पेस्ट बना लें.
2
इसके बाद एक बर्तन में तरबूज के छिलकों का पेस्ट, ज्वार का आटा, गेहूं का आटा, चावल का आटा, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हरा धनिया, अदरक-लहसुन का पेस्ट, जीरा, अजवाइन, हरी मिर्च, प्याज और नमक डालकर मिक्स करें.
3
अब थोड़ा-थोड़ा छाछ डालते हुए नरम आटा गूंद लें.
4
गूंदे हुए आटे को 20 मिनट के लिए अलग रख दें.
5
मिनट बाद आटे की लोई तोड़कर छोटा और गोल बेल लें.
6
मीडियम आंच पर तवा गरम करने के लिए रखें.
7
गरम तवे पर थालीपीठ डाल दें.
8
दोनों तरफ तेल लगाकर थालीपीठ को अच्छी तरह से सेंक लें.
9
इसी तरह से सारे थालीपीठ तैयार कर लें.
10
तैयार है तरबूज थालीपीठ. अचार के साथ गरमागरम सर्व करें.
#watermelon rind thalipeeth#easy watermelon rind thalipeeth#tasty watermelon rind thalipeeth#home made watermelon rind thalipeeth#watermelon rind thalipeeth bnae vidhi#watermelon rind thalipeeth in hindi#how to make watermelon rind thalipeeth in hind