आलू के पराठे खाने में किसे नहीं पसंद आते? पर आज इसे बनाएं एक नए अंदाज में. जानें क्या है ये अलग बेहतरीन अंदाज.
Servings
2 - 4
★ 3.9
Rating
41 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
4 कप गेंहू का आटा
3 कच्चे आलू (कद्दूकस किए हुए)
2 प्याज (बारीक कटी हुई)
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर
1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी
1 छोटा चम्मच अमचूर, नमक स्वादानुसार, तेल सेंकने के लिए
🍳 विधि
1
इंस्टेंट आलू पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आप आटे में नमक और पानी डालकर इसे अच्छे से गूंद लें.
2
कद्दूकस किए हुए आलू में नमक मिलाकर इसे एक छन्नी में रख दें जिससे कि आलू का पानी पूरी तरह से निकल जाए. छन्नी के नीचे एक कटोरी भी रख दें. (मल्टी ग्रेन पराठा)
3
आलू का पानी पूरी तरह से निकल जाने के बाद भी इसे हथेलियों के बीच दबाकर एक बार अच्छे से निचोड़ लें. (बचे दाल-चावल के टेस्टी पराठे)
4
अब कद्दूकस किए हुए आलू में प्याज और सारे मसाले अच्छे से मिक्स करें. (मिक्स वेजिटेबल मसाला पराठा)
5
गूंदे हुए आटे की लोइयां तोड़कर इनकी छोटी रोटियां बेल लें.
6
रोटियों के बीचों-बीच कच्चे आलू का मिश्रण भरें और फिर पोटली बनाते हुए इसे दोबारा बेल लें. (ओट्स का हेल्दी पराठा)
7
मीडियम आंच में एक तवा गर्म करने के लिए रखें.
8
तवे के गर्म होते ही रोटी डालकर इसे एक साइड से सेंक लें. एक साइड से सिकते ही इसे पलटकर दूसरे साइड से भी सेंके और फिर हल्का-हल्का तेल लगाते हुए दोनों साइड से सेंक लें. (बेसन का पराठा)
9
तैयार है इंस्टैंट आलू पराठा. इसे अपनी मनचाही चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
10
नोट:
11
कच्चे आलू की वजह से इसे सिकने में थोड़ा समय लगता है.
12
फोटो: www.youtube.com
#aalu#potato#paratha parantha#raw potatoes#instant aalu paratha recipe in hindi pakwangali#onion#kasuri methi#aalu paratha#arbi ka paratha#chaulaai ka paratha#pattagobhi paneer paratha#kachche aalu ka aam paratha#chinese paratha#cheese paratha