केले की पूरी
व्रत में एक ही तरह के खाने से बोर हो गए हैं तो इस बार केले की नमकीन पूरी
ट्राई करें. ये दही या चटपटी अालू की सब्जी के साथ खाने में बहुत अच्छी
लगती है.
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
- 250 ग्राम सिंघाड़ा अथवा राजगिरा आटा
- 2 कच्चे केले, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 चम्मच सौंफ, सेंधा नमक स्वादानुसार, चुटकी भर चीनी
- 1/4 चम्मच काली मिर्च पाउडर, बारीक कटा हरा धनिया, तलने के लिए घी अथवा तेल
🍳 विधि
-
1
सबसे पहले कच्चे केले को उबाल लें और छिलके उतार कर हाथ से मैश कर लें.
-
2
अब एक थाली में सिंघाड़ा अथवा राजगिरा आटा लेकर छान लें. उसमें सभी मसाला सामग्री और केले को मिलाएं.
-
3
अब आटे को गूंथ कर 10-15 मिनट कपड़े से ढंककर रख दें.
-
4
अब तैयार आटे की छोटी-छोटी लोई बनाकर पूरियां बेल लें.
-
5
एक कड़ाही में तेल गरम करके केले की पूरी कुरकुरी होने तक तल लें.
-
6
गरमा-गरम पूरी को दही के रायते या हरी चटनी के साथ पेश करें.
#banana puri
#puri