नवरात्रि व्रत में अनाज नहीं खाया जाता. ऐसे में कुट्टू, राजगिरी, सिंघाड़े के आटे से खाने की चीजें बनाई जाती हैं. आइए बनाते हैं कुट्टू की पूरी.
Servings
2 - 4
★ 4.5
Rating
59 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
2 कप कुट्टू का आटा, एक आलू उबली हुई
1 टीस्पून सेंधा नमक (व्रत वाला नमक), तलने के लिए घी
🍳 विधि
1
आलू को छिलकर कद्दूकस करें.
2
अब बर्तन में कुट्टू का आटा छानकर इसमें कद्दूकस किया आलू और सेंधा नमक डालकर मसलते हुए मिलाएं.
3
इसके बाद थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर आटा गूंदें. फिर इसे 30 मिनट के लिए ढककर रखें.
4
अब आटे से छोटी-छोटी गोल लोई बनाकर पूरी बेल लें.
5
पूरियां तलने के लिए गैस पर कड़ाही में घी गर्म करें.
6
इसके बाद घी में पूरी डालकर मध्यम आंच पर फ्राई करें.
7
जब पूरी एक तरफ से सुनहरी हो जाए तो इसे पलटकर दूसरी तरफ से भी तलें.
8
अब प्लेट में टिश्यू पेपर लगाएं. फिर घी से पूरी निकालकर प्लेट में रखें. इसी तरह सभी पूरियां फ्राई करें.
9
तैयार हैं कुट्टू की पूरियां. इन्हें दही या व्रत वाली आलू की सब्जी के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
#kuttu atte ki puri#navratri vrat special recipe#fasting recipe#recipes in hindi#kuttu ki poori#kuttu ki poori recipe#kuttu ki poori recipe in hindi#kuttu ki poori recipe video#kuttu ki poori recipe hindi#how to make kuttu ki poori#kuttu ki poori