बचे हुए चावल का पराठा
खाने के लिए पकाए चावल बच गए हैं तो इन्हें दें पराठे का ट्विस्ट. बचे हुए चावल का पराठा स्वाद में मजेदार और बनाने में आसान है.
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
- 2 कप बचे या पके हुए चावल, एक कप गेहूं का आटा, एक छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर, एक चुटकी हल्दी पाउडर, एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर
- स्वादानुसार नमक, तेल
🍳 विधि
-
1
बर्तन में चावल, हल्दी, धनिया, लाल मिर्च, भुना जीरा पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स करे लें.
-
2
चावल के मिश्रण को हल्का मैश करते हुए मिक्स करें.
-
3
अब आटा छानें. इसमें पानी डालकर नर्म गूंद लें.
-
4
इसके बाद आटे से लोईयां बनाएं. फिर एक लोई लें इसकी छोटी पूरी बनाएं.
-
5
पूरी के बीच में चावल का मिक्सचर रखें. पूरी को चारों तरफ से पलटकर मिश्रण को इसमें बंद करके पराठा बेल लें.
-
6
गैस पर तवा गर्म करें. तवे पर थोड़ा तेल डालकर चिकना कर लें.
-
7
अब पराठा तवे पर डालकर मध्यम आंच पर सेंकें. पराठे के ऊपर तेल लगाकर पलटकर दूसरी तरफ से भी सेंक लें.
-
8
अब इसे प्लेट में निकाल लें. इसी तरह सभी पराठे बनाएं.
-
9
लीजिए तैयार हैं चावल के पराठे. इन्हें दही, सब्जी या चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
#leftover rice paratha
#leftover rice paratha recipe
#leftover food recipe
#how to make leftover rice paratha
#rice paratha recipe
#rice
#paratha