Full Version →

मीठा पराठा

रोटी-पराठा वेज

भले ही आजकल के बच्‍चों की पहली पसंद पिज्‍जा, पास्‍ता और बर्गर हो, लेकिन मीठा पराठा उन देसी चीजों में शामिल हैं जिन्‍हें बच्‍चे बड़े चाव से खाते हैं. तो आज ही ट्राई करें मीठे पराठे की ये रेसिपी:

Servings
4
★ 4.1
Rating
401 ratings

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

🍳 विधि

  1. 1
    गेहूं का आटा, घी , थोड़ा सा नमक और पानी मिक्‍स कर उसे गूथ लें और 10 मिनट के लिए किनारे रख दें.
  2. 2
    अब चीनी, बादाम और दालचीनी पाउडर को मिक्‍सर में पीस लें.
  3. 3
    अब आटे की लोई लेकर उसे थोड़ा सा बेलें और उसके बीच में चीनी वाला भरावन भरें.
  4. 4
    एक लोई में सिर्फ एक ही चम्‍मचर भरावन डालें, नहीं तो पराठा फट जाएगा.
  5. 5
    अब पराठे को गोल या तिकोने आकार में बेल लें.
  6. 6
    अब तवा गरम करें, उसमें घी लगाएं, उस पर पराठे को दोनों ओर सेंक लें.
  7. 7
    जब पराठा सुनहरा भूरा हो जाए तब तब उसे तवे से हटा दें.
  8. 8
    पराठा गरमा गरम ही सर्व करें
  9. 9
    नोट: आप बादाम और दालचीनी के बिना भी मीठा पराठा बना सकते हैं.
#meetha prantha #meetha prantha recipe #meetha prantha recipe in hindi #prantha recipe #how to make meetha parantha
View Full Version