Full Version →

ऐसे बनाइए नमक मिर्च का पराठा

रोटी-पराठा वेज,लंच,डिनर

सादा पराठा तो खूब बना लिए, अब बनाइए नमक मिर्च और अजवाइन डालकर पराठा. यकीन मानिए सभी को काफी पसंद आएगा.

Servings
1 - 2
★ 1
Rating
1 rating

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले एक परात में आटा, मैदा, अजवाइन, लाल मिर्च पाउडर, नमक और जरा सा तेल डालकर मिक्स कर लें.
  2. 2
    अब इसमें धीरे-धीरे कर पानी डालते हुए आटा गूंद लें.
  3. 3
    मीडियम आंच में एक तवा गरम करने के लिए रखें.
  4. 4
    तवे के गरम होते ही मीडियम साइज की लोई तोड़कर रोटी बेलते जाएं.
  5. 5
    एक-एक कर रोटी बेलें और तवे पर डालकर दोनों तरफ तेल लगाकर पराठा सेंक लें.
  6. 6
    इसी तरह से सारे पराठे सेंक लें.
  7. 7
    तैयार है नमक मिर्च का पराठा. अपने मनपसंद अचार के साथ खाएं और खिलाएं.
#namak mirch ajwain paratha recipe in hindi #ajwain #carrom seeds #indian kitchen #indian recipe #ajwain jeera paratha #namak ajwain ka paratha
View Full Version