Full Version →

नमकीन मसाला पूरी

रोटी-पराठा वेज

पूरी में चटपटे मसालों का ट्विस्ट डालकर बनाएं मजेदार नमकीन मसाला पूरी की यह रेसिपी.

Servings
2 - 4
★ 4.4
Rating
419 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले मैदा या गेहूं का आटा और बेसन मिक्स करके बर्तन में छान लें.
  2. 2
    अब आटे में मेथी के पत्ते, अदरक-लहसुन का पेस्ट, अजवायन, हल्दी, धनिया, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर मिक्स करें.
  3. 3
    फिर आटे में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर इसे नर्म गूंद लें. आटे को 15 मिनट के लिए ढककर रख दें.
  4. 4
    इसके बाद आटे से छोटी-छोटी लोई बनाकर, इनकी गोल पूरियां बेल लें.
  5. 5
    गैस पर कड़ाही में तेल गर्म करें. अब तेल में पूरी डालकर मध्यम आंच पर सुनहरी होने तक फ्राई करें. पूरी को पलटकर दूसरी तरफ से भी तलें. फिर इसे प्लेट में निकाल लें.
  6. 6
    इसी तरह सभी मसाला पूरियां सेक लें. लीजिए तैयार हैं गर्मागर्म नमकीन मसाला पूरी इन्हें अचार, चटनी या आलू की सब्जी के साथ सर्व करें.
#namakin masala puri recipe #masala puri recipe #namakin puri recipe #namakin masala puri recipe in hindi #puri #how to make namakin masala puri
View Full Version