आपने अब तक मूंगफली भूनकर या तलकर तो कई बार खाई होगी, पर क्या कभी मूंगफली की पूरियां भी बनाई हैं? अगर नहीं तो पकवानगली बता रहा है इसे बनाने का तरीका...
Servings
1 - 2
★ 4.7
Rating
3 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
2 कप आटा
1 कप कच्ची मूंगफली
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, तेल तलने के लिए, पानी जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
पीनट्स पूरी बनाने के लिए सबसे पहले धीमी आंच में एक प्रेशर कूकर में मूंगफलियों को एक सीटी में पकाएं. (आलू चीज पूरी)
2
प्रेशर निकल जाने पर मूंगफलियों को मिक्सर में डालकर पेस्ट तैयार कर लें.
3
एक बर्तन में आटा, नमक और पानी डालकर अच्छे से गूंदें. (इस तरीके से आप भी बना सकते हैं फूली पूरी)
4
एक दूसरे बर्तन में मूंगफली का पेस्ट और लाल मिर्च पाउडर को एकसाथ मिक्स कर लें.
5
गूंदे हुए आटे की लोइयां तोड़ें और एक लोई लेकर इसे बेल लें.
6
रोटी के बीच मूंगफली का पेस्ट भरकर पोटली बनाते हुए इसे दोबारा बेलें. (साबूदाने की पूरी)
7
धीमी आंच में एक कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रखें. (काजू की मीठी पूरी)
8
तेल के गर्म होते ही पूरियों को सुनहरा होने तक तल लें और एक प्लेट में निकालकर रख लें. इसी तरह बाकी की सभी पूरियां तल लें.
9
पीनट्स पूरी तैयार है. अपनी पसंदीदा चटनी के साथ इसका लुत्फ उठाएं.
#wheat flour#raw peanuts#red chilli powder#indian kitchen#india recipe#peanut poori recipe hindi pakwangali#aalu cheese poori#kaju ki meethi poori#missi poori#sabudane ki poori#chawal ki poori#gujrati masala poori#poori ke laddu#ajwain poori