Full Version →

प्याज का पराठा

रोटी-पराठा वेज

प्याज के पराठे बनाने का तरीका बहुत आसान है और दही या चटनी के साथ इन पराठों का स्वाद बेहद लाजवाब लगता है. ट्राई करें यह रेसिपी -

Servings
2 - 4
★ 4.1
Rating
137 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले बर्तन में आटा छान लें. आटे में घी और एक छोटा चम्मच नमक डालकर दोनों हाथों से मिलाएं.
  2. 2
    अब आटे में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर नर्म गूंद लें. इसे कुछ देर के लिए ढककर रख दें.
  3. 3
    इसके बाद भरांवन तैयार करने के लिए बर्तन में प्याज, हरी मिर्च, लाल मिर्च, गरम मसाला और नमक डालकर मिक्स कर लें.
  4. 4
    थोड़ा आटा लेकर लोई बनाकर छोटी पूरी बेलें. अब इस पूरी के बीच में थोड़ा सा भरांवन रखें.
  5. 5
    फिर पूरी को चारों तरफ से पलट कर भरांवन बंद कर दें. इसे गोल करके लोई बनाएं और गोल परांठा बेल लें.
  6. 6
    गैस पर तवा गर्म करें. तवे पर तेल या घी डालकर चिकन कर लें. अब तवे पर पराठा डालकर सेकें.
  7. 7
    पराठे के दूसरी तरफ भी तेल या घी लगाएं और पलट कर सेंक लें.
  8. 8
    इसी तरह सभी पराठे सेंक कर तैयार कर लें. अब गर्मागर्म प्याज के पराठे दही या चटनी के साथ परोसें.
#pyaz ka prantha recipe #onion prantha recipe #pyaz ka prantha recipe in hindi #easy recipe of onion prantha #pyaz ka prantha #onion prantha #prantha recipe
View Full Version