Full Version →

कच्चे आम का लजीज पराठा...

रोटी-पराठा वेज

आपने अब तक कच्चे आम की चटनी, अचार या इसका रायता ही बनाया होगा. पर क्या कभी सोचा है कि इसके पराठे भी बनाए जा सकते हैं. अगर नहीं तो तुरंत पढ़े इसकी रेसिपी, बेहद ही आसान है ...

Servings
2 - 4
★ 5
Rating
4 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले आम को अच्छे से धोकर छीलें और एक बर्तन में कद्दूकस कर रख लें.
  2. 2
    प्याज, हरी मिर्च, पुदीना पत्ता, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक कद्दूकस किए हुए आम के साथ अच्छे से मिक्स करें. (गाजर का पराठा) 
  3. 3
    अब इसमें आटा और पानी डालकर गूंद ले. (बीकानेरी दाल पराठा)
  4. 4
    गूंदे हुए आटे की लोइयां तोड़ लें.
  5. 5
    धीमी आंच में एक तवा गर्म करने के लिए रखें. (केरला पराठा)
  6. 6
    अब एक लोई लें और इसे बेल लें. बेलने के लिए पलथन का इस्तेमाल कर सकते हैं. (मुगलई पराठा)
  7. 7
    तवे के गर्म होते ही इसपर पराठा डालें.
  8. 8
    पराठों के दोनों साइड तेल लगाकर सेंक लें. इसी तरह से बाकी की सभी लोइयों से भी पराठें बनाकर सेंक लें. (मल्टी ग्रेन मसाला रोटी) 
  9. 9
    कच्चे आम का चटपटा पराठा तैयार है. अपनी पसंदीदा चटनी या अचार के साथ इसका लुत्फ उठाएं.
#raw mango #kachcha aam #paratha parantha #onion #flour #green chilli #indian kitchen #indian food #mint leaves #red chilli powder #garam masala #raw mango paratha parantha pakwangali recipe hindi #mix vegetable paratha #chinese paratha #tukkad roti #mul
View Full Version