रोगानी रोटी
रोटी का एक अलग और नया स्वाद चखना है तो बनाएं टेस्टी रोगानी रोटी. यहां जानें इसे बनाने का आसान तरीका...
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
- 2 कप गेहूं का आटा, एक बड़ा चम्मच घी, एक चम्मच चीनी
- स्वादानुसार नमक
🍳 विधि
-
1
बर्तन में आटा छान लें.
-
2
अब आटे में नमक, चीनी और घी डालकर मिक्स करें.
-
3
फिर आटे के मिक्सचर में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर नर्म गूंद लें.
-
4
अब आटा बराबर भागों में तोड़कर इसकी गोल लोइयां बनाएं.
-
5
इसके बाद लोई से गोल-गोल रोटियां बेलें.
-
6
अब गैस पर तवा गर्म करें और इस पर रोटी डालकर मध्यम आंच पर सेकें.
-
7
जब रोटी एक तरफ से ब्राउन होकर सिक जाए तो इसे पलटकर दूसरी तरफ से भी ब्राउन होने तक सेकें.
-
8
फिर रोटी को प्लेट में निकाल लें. इसी तरह सभी रोटियां सेक लें.
-
9
तैयार हैं रोगानी रोटी. अब इस पर घी या बटर लगाकर सब्जी और दाल के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
#rogani chapati
#rogani roti
#rogani roti recipe in hindi
#indian bread recipes
#recipes in hindi
#roti recipe