ऐसे बनाइए उड़द दाल की मसालेदार पूरियां
उड़द दाल की मसालेदार पूरियां बहुत ही फेमस नाश्ता है. इसे बुंदेलखंड में थडूला कहा जाता है. ये दही और चटनी के साथ खाई जाती हैं.
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
- 500 ग्राम साबूत काली उड़द दाल (भिगोई हुई)
- 2 हरी मिर्च
- 10 कली लहसुन की, अदरक एक बड़ा टुकड़ा
- 1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, तेल तलने के लिए
🍳 विधि
-
1
सबसे पहले काली उड़द दाल को पीस लें.
-
2
अब हरी मिर्च, लहसुन और अदरक का पेस्ट तैयार कर लें.
-
3
छने हुए आटे में तैयार पेस्ट, लाल मिर्च और नमक मिलाकर आटा गूंद लें.
-
4
आटे की छोटी-छोटी लोई बनाकर पूरी की तरह बेल लें.
-
5
मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गरम करने के लिए रखें.
-
6
तेल के गरम होते ही करारी पूरियां तल लें. रायते और हरी चटनी के साथ परोसें.
#urad daal puri
#thadula
#bundelkhand dish