उड़द की दाल की कचौड़ी खाने में मजेदार लगती है. इसे आप बनाती भी होंगी. आज हम आपको बता रहे हैं उड़द दाल की पूरी बनाने की विधि. यह ब्रेकफास्ट से लेकर शाम के स्नैक्स के लिए भी बढ़िया आयटम हो सकता है.
Servings
1 - 2
★ 3.4
Rating
10 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
मैदा 2 कप, सूजी आधा कप, उड़द दाल एक कप, तेल 250 मिली लीटर, पानी 3 कप, पिसी चीनी 2 बड़ा चम्मच, कलौंजी आधा छोटा चम्मच, हरी मिर्च 2-3, कद्दूकस अदरक 2 बड़ा चम्मच, अजवाइन आधा छोटा चम्मच, नमक एक छोटा चम्मच, हींग चुटकीभर, कड़ाही
🍳 विधि
1
दाल को 3 कप पानी में डालकर 5-6 घंटे के लिए भिगोकर रख दें.
2
फिर दाल का पानी छान लें. दाल का पानी न फेकें.
3
ग्राइंडर जार में दाल, हींग, अदरक और हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह पीस लें.
4
अब एक बर्तन में मैदा, नमक, चीनी, अजवाइन और कलौंजी डालकर अच्छी तरह मिला लें.
5
आटे में 2-3 चम्मच तेल और दाल का पेस्ट डालकर अच्छे मिला लें. इसमें जरूरत के हिसाब से दाल का पानी डालकर आटा गूंद लें. पानी को थोड़ा गुनगुना कर लेंगे तो आटा और अच्छा होगा.
6
तैयार आटे को कपड़े से ढककर 20 मिनट के लिए छोड़ दें.
7
इसके बाद कड़ाही में तेल डालकर मीडियम आंच में गर्म होने के लिए रखें.
8
आटे से छोटी लोइयां तोड़कर पूरियां बेल लें.
9
तेल में डालकर सुनहरा होने तक तल लें.
10
इन पूड़ियों\पूरियों को मनपसंद रसदार सब्जी के साथ खाएं और खिलाएं.
#urad dal puri club kachori recipe in hindi#how to make urad dal poori recipe in hindi#urad dal kachori recipe in hindi#club kachori recipe in hindi#urad dal kachori recipe in hindi#clun kachori recipe in hindi#उड़द दाल की पूरी#उड़द दाल की कचौड़ी