अपने हाथ से ये स्पेशल डिश बनाकर खाते हैं अक्षय
फिल्मों में अपनी एक्शन स्टार इमेज के लिए मशहूर अक्षय कुमार खाने के भी
शौकीन है. वह थाई फूड के बहुत बड़े फैन हैं. साथ ही किचन किंग भी हैं.
अक्षय को थाई फूड बनाना अच्छा लगता है. बता दें कि फिल्म इंडस्ट्री में आने
से पहले वह शेफ थे. तो जानिए अक्षय की फेवरेट थाई ग्रीन करी की रेसिपी.
🍳 विधि
-
1
फिल्मों में अपनी एक्शन स्टार इमेज के लिए मशहूर अक्षय कुमार खाने के भी शौकीन है. वह थाई फूड के बहुत बड़े फैन हैं. साथ ही किचन किंग भी हैं. अक्षय को थाई फूड बनाना अच्छा लगता है. बता दें कि फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले वह शेफ थे. तो जानिए अक्षय की फेवरेट थाई ग्रीन करी की रेसिपी.
-
2
थाई ग्रीन करी की सामग्री:
-
3
दो गाजर (कटे हुए)
-
4
हरी मिर्च
-
5
3 छोटा बैंगन
-
6
आलू (टुकड़ों में कटे हुए)
-
7
लेमन ग्रास स्टॉक
-
8
चम्मच नींबू का रस
-
9
नमक स्वादानुसार
-
10
चौथाई कप फ्रेश कोकोनट दूध
-
11
3 तुलसी के पत्ते
-
12
ग्रीन करी पेस्ट के लिए:
-
13
छोटे प्याज
-
14
लहसुन
-
15
लौंग
-
16
इंच लेमन ग्रास
-
17
चौथाई चम्मच नींबू का छिलका घिसा हुआ
-
18
धनिये की जड़
-
19
चम्मच सूखा धनिया
-
20
चम्मच जीरा
-
21
पानी जरूरत के अनुसारथाई ग्रीन करी की रेसिपी:
-
22
ग्रीन करी पेस्ट के लिए सबसे पहले मिक्सी में प्याज, लौंग, हरी मिर्च, लहसुन, लेमन ग्रास, नींबू का छिलका, सूखा धनिया, धनिये की जड़, जीरा, नमक और थोड़ा सा पानी डालकर पेस्ट बना लें.
-
23
मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम कर सभी सब्जियों को हल्का भून लें. लेमन ग्रास को मलमल के कपड़े में बांधकर एक पोटली बनाते हुए थोड़ा-सा क्रश कर लें
-
24
दूसरी ओर मीडियम आंच में एक नॉन स्टिक पैन गरम करें और उसमें ग्रीन करी पेस्ट डालकर 1 मिनट तक भूनें.
-
25
हल्की भुनी हुई सब्जियों को डालें और साथ ही नीबूं का रस डालकर 3-4 मिनट तक पकाएं. बीच-बीच में सब्जियों को हिलाते भी रहें.
-
26
पानी डालकर पकाएं, साथ ही कपड़े में बंधी लेमन ग्रास की पोटली भी उसमें डाल दें और लेमन ग्रास का स्वाद आने तक उसे पकाएं.
-
27
अब पोटली को बाहर निकालकर करी में नमक और कोकोनट मिल्क डालें और 1 मिनट तक और पकाएं.
-
28
तैयार है थाई ग्रीन करी. तुलसी के पत्ते डालकर गर्मागर्म परोसें.
#thai dish
#akshay kumar favourite
#miso soup
#thai style fried noodles
#green chicken curry
#how to make thai green curry
#celebrity chef
#celebrity diet
#celebrity food
#akki special
#indian kitchen
#indian recipes
#akshays favourite green curry recipe