छोटे पर्दे के एक्टर विवियन डिसेना मीठा खाने के शौकीन हैं. मिठाई भी ऐसी की सबका दिल ललचा जाए. तो आप भी जानिये टीवी के हॉट एक्टर की फेवरेट स्वीट डिश का राज.
Servings
2 - 4
★ 4.1
Rating
21 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
2 लीटर दूध, एक चम्मच छोटी इलायची पिसी हुई
15 बादाम कटे हुए, आधा छोटा चम्मच केसर
10 पिस्ता कटे हुए
4 बड़ी चम्मच चीनी, केसर, पिस्ता कटे हुए, बादाम कटे हुए
🍳 विधि
1
सबसे पहले गैस पर कड़ाही में दूध गर्म करने रखें.
2
जब दूध में उबाल आ जाए तो आंच धीमी करके दूध को पकाएं. दूध कड़ाही में चिपककर जले न, इसलिए उसे बीच-बीच में चलाते रहें.
3
दूध को गाढ़ा होने तक पकाएं. जैसे ही कड़ाही में दूध 1/3 रह जाए, तब इसमें चीनी डाल दें.
4
दूध में चीनी घुल जाए, तो इसमें इलायची, बादाम, पिस्ता और केसर डालकर मिक्स करें.
5
जब दूध में मलाई की गुठलियां पड़ जाएं, तो गैस बंद कर दें.
6
लीजिए तैयार है टेस्टी रबड़ी . इसे फ्रिज में रखकर ठंडा करें. केसर, पिस्ता और बादाम से गार्निश कर ठंडी-ठंडी रबड़ी सर्व करें.
#ndian food#indian sweet dish#indian kitchen#vivian dsenas favorite rabadi#celebs corner#celebs diet#celebs diet#vivian dsenas favorite sweet dish#how to make rabadi#vivian dsenas special#rabri#vivian dsena favourite sweet dish#vivian is fond o