ये है सुपर सिंगर मीका सिंह की खाने में पसंद
🍳 विधि
-
1
आज यानी 10 जून को सिंगर मीका सिंह का जन्मदिन है. अपने गानों से सारी इंडिया को थिरकाने वाले मीका सिंह को कौन नहीं जानता.
-
2
सुपर सिंगर मीका पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखते हैं, और ये तो हम सब जानते हैं कि पंजाबी लोग खाने-पीने के कितने शौकीन होते हैं.मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वह सारी रात काम करते हैं और करीब सुबह 8 बजे सोते हैं. इसी वजह से जब वह उठते हैं तो लंच के समय वह अपना ब्रेकफास्ट करते हैं.
-
3
मीका ब्रेकफास्ट में देसी घी के पराठे के साथ चटनी और अचार लेते हैं. कभी छोले और ऑमलेट भी खाना पसंद करते हैं. मीका को लौकी की सब्जी बिल्कुल पसंद नहीं है. वैसे तो पंजाबी लोग कभी भी खाना खाने में ना नहीं कहते, इसीलिए वो खाने के साथ-साथ कैलोरी घटाने के लिए एक्सरसाइज जरूर करते हैं.
-
4
पंजाबी मीठा खाने के काफी शौकीन होते हैं और इसी के चलते मीका को गुलाब जामुन खाना बेहद पसंद हैं. एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि मैं अब अपनी मां से दूर मुंबई में रहता हूं और उनके हाथ का बना खाना काफी मिस करता हूं स्पेशल तौर पर मटन और चिकन करी. खाना खाने के साथ ही मीका खाना भी काफी अच्छा बना लेते हैं. उनके हाथ का बना नल्ली निहारी उनके दोस्त काफी पसंद करते हैं.
#mika singh bollywood super singer his favourite food in hindi
#mika singh
#bollywood singer
#mutton
#chicken
#paratha
#chhole
#omlette
#nalli nihari