ह्यूस्टन में पीएम मोदी के लिए स्पेशल नमो थाली, ये डिशेस थीं खास
अमेरिका के ह्यूस्टन में हाउडी मोदी कार्यक्रम की चर्चा पूरी दुनिया में हो
रही है. भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने जिस अंदाज में अप्रवासी भारतीयों और
अमेरिकी लोगों को संबोधित किया वो वाकई काबिल-ए-तारीफ था. ह्यूस्टन के NRG
स्टेडियम में मोदी को सुनने करीब 50 हजार से ज्यादा लोग आए थे.
🍳 विधि
-
1
अमेरिका के ह्यूस्टन में हाउडी मोदी कार्यक्रम की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है. भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने जिस अंदाज में अप्रवासी भारतीयों और अमेरिकी लोगों को संबोधित किया वो वाकई काबिल-ए-तारीफ था. ह्यूस्टन के NRG स्टेडियम में हुए कार्यक्रम में मोदी को सुनने करीब 50 हजार से ज्यादा लोग आए थे.
-
2
रविवार 22 सितंबर को हुए इस कार्यक्रम में Houston पूरी तरह से भारतीय रंग में रंगा नजर आया. मंच पर भारतीय समोसे से लेकर अमिताभ बच्चन तक को दिखाया गया. वहीं इस कार्यक्रम में पीएम मोदी के लिए बनी स्पेशल थाली भी खूब चर्चा में रही. आइए जानते हैं इस थाली में क्या था खास?
-
3
ह्यूस्टन में पीएम मोदी के लिए खास पकवान बनाए गए थे. पीएम मोदी के लिए स्पेशल दो थाली तैयार की गईं थीं. एक 'नमो थाली' और दूसरी 'नमो मिठाई' थाली. नमो थाली में मेथी थेपला, समोसा-पुदीने की चटनी, कचौड़ी-इमली की चटनी के साथ, दाल-चावल, खिचड़ी, और खांडवी बनाई गई. जबकि मिठाई वाली थाली में गाजर का हलवा, रसमलाई, श्रीखंड, गुजाब जामुन और खीर से सजी थी. पूरा खाना देसी घी से तैयार किया था.
-
4
ये खास पकवान भारतीय मूल की शेफ किरण वर्मा ह्यूस्टन ने तैयार किया था. आजतक के संवाददाता गौरव सावंत से खास बातचीत में शेफ किरण ने कहा, 'मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए पहली बार पकवान बना रही हूं. पीएम मोदी शाकाहारी हैं. लिहाजा पूरा पकवान शाकाहारी ही बनाया जा रहा है.'Meet Kiran Verma, the chef for PM's US trip.#ITVideo #NaMosteAmerica
-
5
More videos: https://t.co/NounxnP7mg@gauravcsawant pic.twitter.com/2kpNRk5A0F— India Today (@IndiaToday) September 21, 2019
#PM modi special namo thali houston in houston usa donald trump Howdy modi
#pm modi special namo thali and namo mithai
#pm modi special thali in texas houston
#हाउडी मोदी कार्यक्रम