Full Version →

ये है रणबीर कपूर की पसंदीदा डिश, जानिए रेसिपी

सेलिब्र‍िटी कॉर्नर वेज

संजू, रॉकस्टार, बर्फी, आदि फिल्मों से सबके दिलों पर राज करने वाले बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर को मटन बहुत पसंद है और वो भी जंगली मटन करी. आज उनका जन्मदिन है तो इस मौके पर क्या आप अपने घर पर नहीं बनाना चाहेंगे रणबीर की फेमस जंगली मटन करी.

Servings
2 - 4
★ 4
Rating
1 rating

🍳 विधि

  1. 1
    संजू, रॉकस्टार, बर्फी, आदि फिल्मों से सबके दिलों पर राज करने वाले बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर को मटन बहुत पसंद है और वो भी जंगली मटन करी. आज उनका जन्मदिन है तो इस मौके पर क्या आप अपने घर पर नहीं बनाना चाहेंगे रणबीर की फेमस जंगली मटन करी. जानिए इसे बनाने की सामग्री और तरीका.
  2. 2
    जंगली मटन करी बनाने की सामग्री:
  3. 3
    ग्राम मटन (छोटे-छोटे टुकड़ों में कटा हुआ)
  4. 4
    6 सूखी लाल मिर्च
  5. 5
    बड़ा चम्मच साबुत धनिया
  6. 6
    छोटा चम्मच जीरा
  7. 7
    बड़ा चम्मच घी
  8. 8
    कप दही
  9. 9
    लौंग
  10. 10
    3 तेज पत्ते
  11. 11
    दालचीनी के टुकड़े
  12. 12
    6 हरी इलायची
  13. 13
    3 बड़ी इलायची
  14. 14
    बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
  15. 15
    बड़ा चम्मच लाल मिर्च का पेस्ट
  16. 16
    आधा कप बारीक कटी हुई प्याज
  17. 17
    नमक स्वादानुसार
  18. 18
    पानी जरूरत के अनुसार
  19. 19
    जंगली मटन करी बनाने की विधि:
  20. 20
    सबसे पहले लाल मिर्च, साबुत धनिया, जीरा और पानी मिक्सर में डालकर इसका पेस्ट बना लें.
  21. 21
    मीडियम आंच में एक प्रेशर कूकर में घी गरम करें.
  22. 22
    घी के गरम होते ही इसमें दालचीनी , तेज पत्ते, छोटी इलाइची और बड़ी इलाइची भूनें
  23. 23
    इसके बाद प्याज और तैयार किया हुआ मसाला पेस्ट डालकर कड़छी से चलाते हुए भूनें.
  24. 24
    एक दूसरे एक बर्तन में मटन, नमक, लाल मिर्च का पेस्ट, दही और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छी तरह से मिला लें.
  25. 25
    अब प्रेशर कूकर में मटन डालकर कर तेज आंच पर 2-3 मिनट तक भूनें, फिर पानी डालकर मिलाएं.
  26. 26
    आंच मीडियम कर कूकर ढककर 5-6 सीटी आने तक पकाएं.
  27. 27
    तैयार है मसालेदार जंगली मटन करी. नान या रोटी के साथ सर्व करें.
#jungli mutton curry #ranbirs favorite #indian food #indian recipe #how to make jungli mutton curry #celebrity dish #celebrity food #ranbirs special mutton curry recipe in hindi #ranbirs special mutton curry recipe #ranbir kapoor birthday special how to ma
View Full Version