सलमान खान को किसके हाथ का खाना पसंद है
भाईजान सलमान खान को उनके फिट अंदाज के लिए तो सब जानते हैं पर क्या आप ये जानते हैं सलमान खान को अपनी मां के हाथ की बिरयानी और राजमा चावल बहुत पसंद है. इतना ही नहीं तुअर की पीली दाल तो उनकी फेवरेट हैं, लेकिन उनके मां के हाथ की बनी हुई.
🍳 विधि
-
1
भाईजान सलमान खान को उनके फिट अंदाज के लिए तो सब जानते हैं पर क्या आप ये जानते हैं सलमान खान को अपनी मां के हाथ की बिरयानी और राजमा चावल बहुत पसंद है. इतना ही नहीं तुअर की पीली दाल तो उनकी फेवरेट हैं, लेकिन उनके मां के हाथ की बनी हुई. विदेशों में शूटिंग के बाद जब वे घर लौटते हैं तो फिर अपना पसंदीदा खाना जरूर मां से बनवाते हैं.
-
2
आइए जानते हैं सलमान की पसंदीदा बिरयानी कैसे बनती है.
-
3
ये है सामग्री:
-
4
एक किलो चिकन
-
5
एक किलो बासमती चावल
-
6
ग्राम रिफाइंड
-
7
ग्राम कटी प्याज
-
8
एक कप दही
-
9
12 हरी मिर्च लंबी कटी हुई
-
10
पांच ग्राम दालचीनी
-
11
आधा चम्मच जीरा
-
12
चम्मच सौंफ
-
13
बड़ी इलायची
-
14
15 लौंग
-
15
15 काली मिर्च
-
16
तेजपत्ते
-
17
ग्राम जावित्री
-
18
छोटा दाना जायफल
-
19
एक बड़ा चम्मच लहसुन-अदरक का पेस्ट
-
20
नमक स्वादानुसार
-
21
एक लीटर पानी
-
22
विधि:
-
23
सबसे पहले चावल को साफ करके एक घंटे के लिए पानी में भिगो दें.
-
24
चिकन को साफ करके धो लें.
-
25
एक बर्तन में तेल गर्म करें और प्याज हल्के ब्राउन कर लें.
-
26
अब उसमें लौंग,काली मिर्च, जीरा और तेजपत्ते डालें.
-
27
फिर लहसुन, अदरक, सौंफ, जावित्री, जायफल, दालचीनी , इलायची को पीस कर डालें.
-
28
अब मसाले में दही डालकर अच्छी तरह भूने.
-
29
फिर नमक, चिकन और लम्बी कटी हुई हरी मिर्च डालें.
-
30
फिर थोड़ी देर बाद पानी और चावल डालकर पकने दें.
-
31
उबाल आने के बाद आंच धीमी कर दें.
-
32
दो बूंद केवड़ा जल डालें.
-
33
पकने के बाद थोड़े से पानी में चुटकी भर रंग घोलकर बिरयानी में डाल दें.
-
34
आपकी चिकन बिरयानी तैयार है.
#chicken biryani
#chicken tikka biryani
#salman khan's favourite dish
#indian dish
#celebrity dish
#how to make chicken biryani recipe in hindi
#bhaijaan favourite
#indian species