बॉलीवुड में कमीने और हैदर जैसी फिल्म से प्रसिद्धी पा चुके एक्टर शाहिद कपूर का मुंह चायनीज खाना देखते ही ललचा जाता है. उन्हें जब भी मौका मिलता है वे अपना पसंदीदा चिली गार्लिक नूडल्स का लुत्फ जरूर लेते हैं...
Servings
2 - 4
★ 3.8
Rating
17 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
5 कप उबले नूडल्स, एक तिहाई कप ग्रीन ओनियन रिंग
2 बड़ा चम्मच हरा प्याज बारीक कटा हुआ, एक बड़ा चम्मच लहसुन बारीक कटा हुआ
2 सूखी, साबुत लाल मिर्च (टुकड़ों में टूटी हुई), एक बड़ा चम्मच सोया सॉस
2 बड़ा चम्मच रेड चिली सॉस, एक चम्मच वाइट विनेगर (सफेद सिरका), आधा छोटा चम्मच चीनी (चाहें तो), एक छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
स्वादानुसार नमक
3 बड़ा चम्मच तिल का तेल या रिफाइंड ऑयल
🍳 विधि
1
पैन में लगभग 3 बड़े चम्मच तेल डालकर गैस पर गर्म करने रखें.
2
इसमें सूखी लाल मिर्च और लहसुन डालकर मध्यम आंच पर फ्राई करें.
3
अब 10 सैकेंड बाद इसमें हरे प्याज का सफेद हिस्सा डालकर भूनें.
4
जब प्याज का रंग सुनहरा हो जाए तो इसमें सोया सॉस, चिली सॉस और विनेगर डालकर मिलाएं.
5
अब पैन में नमक और चीनी डालें. इसके बाद नूडल्स डालकर अच्छी तरह चलाएं.
6
फिर नूडल्स में काली मिर्च पाउडर डालकर मिलाएं और गैस बंद कर दें.
7
अब नूडल्स में हरा प्याज डालकर मिक्स करें.
8
तैयार हैं चिली गार्लिक नूडल्स. अब इन पर रेड चिली फ्लेक्स छिड़कर गर्मागर्म सर्व करें.
#shahid's favourite chinese#shahid loves to eat chinese#chinese food#celebrity food#celebrity dish#how to make chilli garlic noodles recipe in hindi#chilli garlic noodles. indian dish#indian recipe